ब्रेकिंग
जलवायु परिवर्तन का मानसून पर प्रभाव
आज 45,143 बार देखा गया
29 September 2026
🌤 --°C
लोड हो रहा है…
मनोरंजन

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर का अवतार, पूर्वजों की विरासत को बढ़ाएंगे आगे

Nitesh Tiwari Ramayan Entertainment

�
रिया सिन्हा स्टाफ संवाददाता
2 April 2026
1 मिनट पठन
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर का अवतार, पूर्वजों की विरासत को बढ़ाएंगे आगे

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर का अवतार, पूर्वजों की विरासत को बढ़ाएंगे आगे — मनोरंजन / समाचारसेतु

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर अपने परिवार के पहले 'राम' नहीं हैं। आज से ठीक 92 साल पहले, यानी साल 1934 में, कपूर खानदान के एक और चिराग ने पर्दे पर श्रीराम का किरदार निभाकर इतिहास रचा था। यह जानकर फैंस हैरान हैं कि रणबीर उसी विरासत को करीब एक सदी बाद फिर से जीवित करने जा रहे हैं।

पौराणिक फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते थे रणबीर के परदादा के भाई

कपूर खानदान की जड़ें सिनेमा में बहुत गहरी हैं। रणबीर के परदादा पृथ्वीराज कपूर के छोटे भाई त्रिलोक कपूर ने 1930 और 40 के दशक में पौराणिक किरदारों से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 1934 में आई फिल्म 'सीता' में भगवान राम का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं, त्रिलोक कपूर ने अपने करियर में 18 बार भगवान शिव की भूमिका भी निभाई थी। उस दौर में त्रिलोक कपूर और निरूपा रॉय की जोड़ी को साक्षात देवी-देवताओं की तरह पूजा जाता था। अब लगभग 9 दशकों के बाद, उसी वंश के रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे

वीएफएक्स और भक्ति का संगम होगी नितेश तिवारी की 'रामायण'

रणबीर कपूर इस किरदार की पवित्रता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने श्रीराम की भूमिका के लिए न केवल अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम किया है, बल्कि अपनी जीवनशैली में भी बड़े बदलाव किए हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर का इस फिल्म से जुड़ना केवल एक व्यावसायिक फैसला नहीं, बल्कि उनके परिवार की उस पौराणिक विरासत का सम्मान भी है, जिसे त्रिलोक कपूर ने शुरू किया था। फैंस अब इस नई पीढ़ी के 'राम' को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।